लेखनी प्रतियोगिता - थोडी अलग हूं मैं।।
थोड़ी अलग हूं मैं
सबसे हट कर खड़ी हूं मैं,
हां, कुछ तो अलग हूं मैं,
देख कर इस समाज की चाल
थोड़ी बदचलन हूं मै,
जोर से हंसने वाली, बेबाक बोलने वाली,
बिन डरे अपने मन की करने वाली,
सच, कुछ ऐसी हूं मैं,
हां, थोड़ी अलग हूं मैं,
ना समझ आए इस जमाने के नियम,
अपने लिए खुद ही तोड़े हैं इसके भ्रम,
नए उजालों की किरण हूं मैं,
हां, कुछ तो अलग हूं मैं।।
प्रियंका वर्मा
13/8/22
Pankaj Pandey
15-Aug-2022 08:38 AM
Nice
Reply
Priyanka Verma
14-Aug-2022 12:17 PM
Thank you so much 🙏💐💐💐😊
Reply
Gunjan Kamal
14-Aug-2022 09:48 AM
बहुत खूब
Reply